फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traders episode two detained

व्यापारी प्रकरण में दो हिरासत में

Wed, 09 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 09 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Traders episode two detained
रंगदारी - फोटो : amarujala
बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी के लोहा व्यापारी विष्णु मित्तल से मांगी गई दस लाख रुपये की रंगदारी के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर बली गांव के दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों को पहचानने के लिए दुकान का कर्मचारी अनिल कोतवाली पहुंचा। उसने दोनो युवकों को पहचाने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


 लोहा व्यापारी विष्णु मित्तल की बागपत के मेरठ रोड पर सरिया की दुकान है। छह मार्च को बाइक सवार दो बदमाश दुकान के कर्मचारी अनिल के हाथ में खत थमाकर चले गए थे। कहा था कि यह खत अपने मालिक को दे देना। खत में सचिन नंदा के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस तभी से ही बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस ने शक के आधार पर मंगलवार को बली गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कर्मचारी अनिल को कोतवाली में बुलवाया। व्यापारी विष्णु मित्तल और अनिल वहां पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि शक के आधार पर पकड़े गए युवकों को कर्मचारी अनिल ने पहचानने से इंकार कर दिया। फिलहाल दोनों  युवकों से पूछताछ की जा रही है। सुराग भी तलाशें जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन से जेल में पूछताछ करने गई टीम
बागपत। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सचिन नंदा से पूछताछ करने के लिए पुलिस की अनुमति लेकर नोएडा की कासना जेल में गई है। टीम द्वारा की गई पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

बदमाशों की धमकी से नहीं डरेंगे व्यापारी 
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के व्यापारियों की अग्रवाल धर्मशाला में हुई मिटिंग में कहा कि अब व्यापारी बदमाशों की धमकी से डरने वाले नहीं है। उन्होंने एकजुट होकर बदमाशों का मुकाबला करने का निर्णय लिया। नगर पंचायत सभासद व्यापारी अशोक सिंघल ने कहा कि कस्बे का व्यापारी एकजुट हैं। बदमाशों की धमकी से कोई डरने वाला नहीं है।


बदमाशों का डटकर मुकाबला किया जाएगा। सभी लोग व्यापारी विष्णु मित्तल के साथ हैं। उन्होंने निर्णय लिया कि बुधवार को इस संबंध में एसपी से मिला जाएगा और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। इस मौके पर भगवत प्रसाद, अनिल गोयल, प्रवीण मित्तल, सभासद पीयूष गुप्ता, अशीष गर्ग, राधेश्याम, भानु जैन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed