फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Had drunk wife's murder

शराब के नशे में कर दी थी पत्नी की हत्या

Tue, 15 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 15 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Had drunk wife's murder
सिंघावली अहीर थाने में हिरासत में लिया गया पत्नी का हत्यारोपी। - फोटो : amar ujala
बागपत के चौपड़ा महेशपुर गांव में महिला मुन्नी (45) की पांच माह पूर्व हुई हत्या के मामले में पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किए गए आरोपी तांत्रिक पति कृष्णपाल ने कहा कि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी। उसके साथ झगड़ा रखती थी। इसी से परेशान होकर नशे की हालत में उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। इस का प्रायश्चित करने के लिए तीर्थ यात्रा पर निकल गया था। बाद में साधु बन गया था। 
विज्ञापन


महिला मुन्नी देवी दो अक्टूबर 2015 की रात को मकान के आंगन में सोई हुई थी। उनका बेटा कपिल मकान की छत पर बने कमरे में सोया हुआ था। तीन अक्टूबर की सुबह मुन्नी चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ी मिली थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मुन्नी के पति कृष्णपाल का पटियाला की महिला से अवैध संबंध हैं। इसका मुन्नी विरोध करती थी।
विज्ञापन


इसी कारण उसने फावड़े से काटकर उसकी निर्मम हत्या की है। आरोपी कृष्णपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने पांच माह बाद पटियाला से रविवार को आरोपी कृष्णपाल को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पुलिस उसे वहां से लेकर बागपत पहुंची। बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कृष्णपाल ने जेल जाते समय मीडिया को बताया कि उसका किसी महिला से प्रेम प्रसंग नहीं था। उसकी पत्नी उस पर शक करती थी। उसके साथ झगड़ा रखती थी। उसका बेटा भी उसे धमकी देता था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने नशे की हालत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। बा प्रायश्चित करने के लिए उसने वाराणसी व अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कर साधु बन गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed