{"_id":"56e0752d4f1c1b175d8b4582","slug":"feast-is-stoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत में हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत में हुआ पथराव
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
छपरौली में पथराव के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के छपरौली में शादी की दावत में पहले खाने के लिए बैठने को लेकर दो पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। इससे शादी की दावत में भगदड़ मच गई। पथराव में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
बुधवार की अपराह्न तीन बजे कस्बे के कुरैशियान मोहल्ले में निकाह के बाद दावत का आयोजन किया गया। दावत खाने के लिए मोहल्ले के ही शाहिद, इदरीश, जावेद और उनके पड़ोस में रहने वाले अनीस एवं हनीफ पक्ष के लोग भी पहुंचे। दोनों एक ही समय पर दावत में पहुंचे। आरोप है कि एक पक्ष के लोग दावत खाने के लिए पहले बैठ गए।
जिस पर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और पहले उन्हें दावत में बैठाने के लिए कहा। इस पर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव होते ही दावत में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। इस दौरान कई लोगों के पत्थर लगे और घायल हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि हमलावरों ने सब सामान तोड़ दिया और बाइक में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पथराव में घायल हुए बाजिद पुत्र अफसर निवासी कैराना जनपद शामली, शाहिद पुत्र अख्तर, इदरीश पुत्र अख्तर तथा जावेद पुत्र साहिल निवासीगण छपरौली को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया। प्रभारी एसओ ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।
तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी दोनों पक्ष पड़ोसी हैं। दोनों में पहले से ही किसी मामले को लेकर विवाद चला आ रहा था। दावत में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और पथराव कर दिया। समाज के लोग इस मामले में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।