फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   attempt to loot Traders

व्यापारियों से लूट की कोशिश

Mon, 14 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 14 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
attempt to loot Traders
बड़ौत सीएचसी में व्यापारी से वारदात की जानकारी लेते सीओ रमाला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला मिल के नजदीक सहारनपुर से तीर्थ स्थल बड़ागांव कार से जा रहे सहारनपुर के व्यापारियों पर कार में सवार पांच बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से गोलियां चलाकर कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारियों ने कार नहीं रोकी।
विज्ञापन


इस वारदात में व्यापारी की पत्नी गोली लगने घायल हो गई। उन्होंने इसकी सूचना रमाला थाना पर दी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी की, तो बदमाश कार छोड़कर फरार हो गया। घायल महिला को सीएचसी बड़ौत पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह घटना कुख्यात बदमाश सतेंद्र बरवाला के गैंग ने की है। 

सहारनपुर के चंद्रनगर निवासी सुधीर जैन पुत्र सुरेशचंद जैन मोरगंज में दाल-चीनी के थोक व्यापारी हैं। वह अपने परिवार के साथ रविवार को कार यूके 07 बीआर 7400 से सहारनपुर से तीर्थ स्थल बड़ागांव जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ उनकी पत्नी कमला जैन, देवेंद्र जैन पुत्र हेमचंद जैन, पूनम पत्नी देवेंद्र बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजार पुत्र अली मोहम्मद निवासी सहारनपुर गाड़ी चला रहा था। सहारनपुर से चलने के बाद वे कांधला रुके और वहां पर चाय पी। सुधीर जैन ने बताया कि जब वे चाय पीकर कांधला से चले तो उनके पीछे एक कार लग गई। जिसमें पांच बदमाश थे।

जब ये दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला मिल से आगे निकले तो बदमाशों ने लूट के इरादे से कार रोकने के लिए उन पर फायरिंग शुरू कर दी। कार की खिड़की में दो गोलियां लगी और पार होकर गाड़ी में बैठी पूनम जैन के पैर में जा लगी।

जिससे वह घायल हो गई। चालक ने कार तेज दौड़ा दी और रमाला थाने पहुंचकर इसकी सूचना। पुलिस ने तुरंत पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी की और घायल पूनम को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ रमाला राजबीर सिंह सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस की नाकाबंदी को देखकर बदमाश रमाला क्षेत्र के जंगल में कार छोड़कर फरार हो गए। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 
उधर इस वारदात के तार सूप गांव से जुड़े हुए बताए गए हैं। बताया गया है कि उनमें से एक बदमाश सूप गांव में अपनी रिश्तेदारी में रहता था और उसकी की ही यह कार है। कार में सवार युवक सतेंद्र बरवाला गैंग के बताए जा रहे हैं। 


पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सुधीर जैन ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रमाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि बदमाशों की कार बरामद कर ली गई है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed