{"_id":"56df27d34f1c1b107c8b458e","slug":"congress-protest-against-tax-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाउस टैक्स में वृद्धि से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम के अफसरों और कर्मचारियों पर मनमाना टैक्स वसूलने का आरोप भी लगाया। साथ ही टैक्स वृद्धि वापस लेने की मांग की।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमरान कुरैशी के नेतृत्व में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कुरैशी ने कहा कि हाउस टैक्स बढ़ने की वजह से अनेक लोगों का बजट बिगड़ गया है। पहले जिन मकानों का सालाना टैक्स तीन से चार सौ रुपये जाता था, अब उन्हें दो से ढाई हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
इतनी बड़ी रकम चुकाना गरीब और मध्यम वर्ग के लिए आसान नहीं है। कहा कि बाबा कुतुबशेर जो कि एक वक्फ जायदाद है। पहले उसका टैक्स 35000 रुपये जाता था, जो अब एक लाख 65 हजार तक पहुंच गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जब्बार अहमद ने कहा कि जब से नगर निगम बना है, तब से न तो चुनाव हुए हैं और न ही बोर्ड का गठन हुआ है। ऐेसे में नगर निगम के अधिकारी निरंकुश होकर अपनी मनमानी कर रहे हैं।
पार्टी उपाध्यक्ष काजी शौकत, आरिफ मंसूरी और अमरदीप जैन ने बोर्ड का गठन होने तक बढ़ा टैक्स वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में अरशद खान, शक्ति जायसवाल, इमरान मिर्जा, सुभाष चंद, अफजल कुरैशी, नारिस, विक्रम जैसवार, सखावत अली, सलमान, बिलाल, आरिफ आदि थे।
निगम की मिलीभगत से बैनामा
सहारनपुर। नगर निगम के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में है। मोहल्ला लुहानी सराय निवासी हाजी बहार अहमद ने नगर निगम के टैक्स विभाग के एक बाबू पर गलत तरीके से एक व्यक्ति को उसके पिता की संपत्ति में वारिस दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने नगरायुक्त को शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। नगरायुक्त ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।