फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four arrested for conspiring to loot

लूट की साजिश रच रहे चार बंदी

Sat, 05 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 05 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for conspiring to loot
आजमगढ़ में लूट
ब्रह्मस्थान मुहल्ले के काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक को लूटने की साजिश रच रहे चार बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो बदमाश चकमा देकर भाग निकले। बदमाशों के पास से 27 हजार नगद, बगैर नंबर की स्कार्पियो, तीन पिस्टल, 127 कारतूस, एक नेपाली चाकू, तीन कैमरे और चेकबुक आदि बरामद हुए हैं । शहर कोतवाली में शनिवार को पत्रकारों के समक्ष इसका खुलासा करते एसपी सिटी डा. विपिन ताड़ा ने बताया कि गिरफ्त में आए चारों बदमाश पेशेवर अपराधी हैं। इनमें से एक 27 फरवरी को जेल से छूटा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में मुखबिर से सूचना मिली कुछ बदमाश बैंक लूटने की नीयत से ब्रह्मस्थान में जुटे हैं। कोतवाल मो. ईसा खां ने टीम के साथ उनकी घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों में शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर ठकुरहन मुहल्ला निवासी विशेष सिंह उर्फ विक्की, इसी मुहल्ले का दीप्तेश सिंह उर्फ राकी, रौनापार थाना क्षेत्र के मऊकुत्तूपुर गांव निवासी प्रमोद राय और मऊ जिले के मधुबन थाने के कठघरा शंकर गांव निवासी मानसिंह मल्ल शामिल हैं।
विज्ञापन


जबकि कप्तानगंज थाने के ठहररवाहिदपुर गांव निवासी सुजीत सिंह उर्फ भकोले उसका एक अन्य साथी फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि विक्की सिंह लूट के मामले में जेल में बंद था। वह 27 फरवरी को जमानत पर छूटा है। जेल से बाहर आने के बाद उसने बैंक लूट की योजना बनाई। वारदात के लिए ही इन लोगों ने प्रमोद राय को गाड़ी चलाने के लिए बुलाया था। विक्की सिंह और फरार सुजीत सिंह पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। स्कार्पियो गाड़ी किसकी है। इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed