फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five traffickers arrested , freed 66 cattle

पांच तस्कर गिरफ्तार, मुक्त कराए गए 66 मवेशी

Tue, 08 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 08 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Five traffickers arrested , freed 66 cattle
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 कप्तानगंज थाने की पुलिस सोमवार की भोर में थाने के पास घेराबंदी कर तीन ट्रकों में ठूंसकर वध के लिए ले जाए जा रहे 66 मवेशियों के साथ पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी फैजाबाद से पशुओं को ट्रकों में भरकर वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। बरामद पशु थाने में रखे गए हैं। जबकि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार पशु तस्करों में हरिनरायन यादव बिहार के चौसा थाने के मिश्रौलिया गांव, गुरुसरन कोरी फैजाबाद के कैंट थाने के जलालाबाद गांव, मो. सुफियान फैजाबाद के पतरंगा थाने के गेरहुड़ा, कलामुद्दीन बलिया जिले के फेफना गांव और कुंदन राय बलिया जिले के नरही थाने के अंजोरपुर गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन


एसओ कप्तानगंज अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पशु तस्कर इधर से गुजरने वाले हैं। पुलिस थाने के सामने घेरेबंदी कर बैठ गई। एसओ ने बताया कि पशु तस्कर गाड़ी से पुलिसवालों को कुचलने का प्रयास किए लेकिन इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed