{"_id":"56dc75db4f1c1b664d8b4574","slug":"bike-borne-assailants-shot-the-sheriff","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव के पास रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया। गोली प्रधान के पैर और कमर में लगी। इस दौरान वह सड़क पर गिर गए। बाद में घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों प्रधान की हालत गंभीर बताई है। दूसरी तरफ, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मार्टिनगंज की तरफ फरार हो गए। बदमाश एक बाइक पर तीन की संख्या में सवार थे।
घायल प्रधान सुभाष यादव (40) सरायमीर थाना क्षेत्र के बेलहरी इमामअली गांव के निवासी है। साथ ही उसी गांव से लगातार दूसरी बार प्रधान चुने गए है। रविवार की सुबह सुभाष यादव अपनी बाइक से नंदाव बाजार गए थे। शाम पांच बजे के करीब बाइक से घर लौटने लगे। जैसे ही वह घर से थोड़ी दूरी पर रंगडीह गांव के समीप पहुंची, तभी पारा मोड़ के पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मुंह बांधे आए। बदमाशों ने प्रधान को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस दौरान दो गोली प्रधान के पैर और कमर में लगी। घायल होकर सुभाष बाइक सहित सड़क पर गिर गए। गांव से नजदीक घटनास्थल होने की वजह से लोग वहां जल्द ही पहुंच गए। आनन-फानन में सुभाष को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ सरायमीर अश्वनी पांडेय की माने तो घटना के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। न ही परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि हमलावर काफी देर से वहां चक्रमण कर रहे थे। इससे ज्ञात होता है कि हमलावरों से प्रधान की पुरानी अदावत है, जो उनका इंतजार कर रहे थे।