फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Zonal office will be ready in Bagh Bijesi this month

Ayodhya News: बाग बिजेसी में इसी महीने बनकर तैयार हो जाएगा जोनल कार्यालय

Sun, 17 Aug 2025 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Zonal office will be ready in Bagh Bijesi this month
अयोध्या। बाग बिगेसी क्षेत्र में राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम के जोनल कार्यालय का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो रहा है। नगर विकास विभाग की ओर से 10 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे निर्माण का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसी महीने के अंत तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। यह कार्यालय प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाएगा और नागरिक सुविधा केंद्र के रूप में जाना जाएगा।
विज्ञापन




इस जोनल कार्यालय में मुख्य भवन, वाहन शेड, गैंग हट और स्टोर रूम का निर्माण पूरा हो चुका है। अब केवल सीसी रोड का निर्माण और बाउंड्रीवाॅल की पेंटिंग का काम शेष है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। यह परियोजना अयोध्या के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। यह स्थानीय लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने में मदद करेगा।
विज्ञापन




विभिन्न नागरिक सेवाओं की उपलब्धता होगी आसान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस जोनल कार्यालय का निर्माण अयोध्या को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्यालय न केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए एक केंद्रीयकृत स्थान प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए विभिन्न नागरिक सेवाओं जैसे शिकायत निवारण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed