फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Yuva Morcha decided the outline of the programs of Seva Pakhwada

Ayodhya News: युवा मोर्चा ने तय की सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा

Thu, 11 Sep 2025 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 Sep 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Yuva Morcha decided the outline of the programs of Seva Pakhwada
13- भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजयुमों की बैठक में मौजूद क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य समेत अन्य प
अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्तूबर तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार हुई।
विज्ञापन


इस दौरान जिला प्रवासी व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य एकता जायसवाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा आयोजित होगा। अयोध्या में भी युवा मोर्चा जनभागीदारी के साथ इस अभियान को ऐतिहासिक स्वरूप देगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान युवाओं की ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन


भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत जिले में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और नमो मैराथन का आयोजन होगा। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसमें जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी शामिल रहेंगे। बैठक में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भरत, पवन चौरसिया, जिला महामंत्री आशीष तिवारी, आनंद पांडेय, अभिषेक गुप्त सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed