{"_id":"6835601527269001dc0d3098","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-ayodhya-police-is-investigating-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, गांव के बाहर पेड़ की डाल से लटकती मिली लाश; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, गांव के बाहर पेड़ की डाल से लटकती मिली लाश; पुलिस कर रही जांच
Tue, 27 May 2025 12:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 May 2025 12:18 PM IST
सार
अयोध्या में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी लाश गांव के बाहर पेड़ की डाल से लटकती मिली। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व लोग, विशाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
घटना खंडासा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव की है। गांव निवासी विशाल उर्फ नान्हू रैदास (18) ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: अयोध्या... वृंदावन और काशी में लागू होगा अत्याधुनिक फेस रिकग्निशन सिस्टम, चेहरा पहचानना होगा आसान
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि विशाल की रीढ़ की हड्डी का इलाज चल रहा था। इससे वह घर पर ही रहता था। सोमवार की रात वह छत पर सोया था। सुबह लोगों ने बताया कि गांव के उत्तर दिशा में स्थित कुएं के पास बेर के पेड़ से उसका शव लटका हुआ है। बेटा वहां कब और कैसे पहुंचा? उन्हें पता नहीं चल सका।
इंस्पेक्टर लल्लन यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।