फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Written Examination for the 'One GP-One BC' Scheme Conducted for 154 Vacant Gram Panchayats

Ayodhya News: 154 रिक्त ग्राम पंचायतों के लिए वन जीपी-वन बीसी योजना की लिखित परीक्षा आयोजित

Sat, 30 May 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 30 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Written Examination for the 'One GP-One BC' Scheme Conducted for 154 Vacant Gram Panchayats
ग्राम पंचायत में आयोजित बैंक सखी में चयन के लिए परीक्षा देती महिलाएं।
अयोध्या। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को वन जीपी-वन बीसी (एक ग्राम पंचायत-एक बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) योजना के तहत 154 रिक्त ग्राम पंचायतों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 416 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन


योजना के तहत प्रत्येक रिक्त ग्राम पंचायत में एक महिला बैंकिंग सखी (बीसी) का चयन किया जाएगा। चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

संबंधित ग्राम पंचायत में परीक्षा देने वाली महिलाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की निदेशक सरिता वर्मा ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और गांवों में बैंकिंग सुविधाओं को सुलभ बनाना है। चयनित महिलाओं को कार्य शुरू करने के दौरान सहायता देने के लिए सरकार की ओर से छह माह तक प्रति माह चार हजार रुपये का प्रोत्साहन मानदेय दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें बैंकिंग सेवाओं और लेनदेन के आधार पर कमीशन प्राप्त होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चयनित बैंकिंग संवाददाता ग्रामीणों के बैंक खाते खोलने, नकद जमा एवं निकासी, आधार आधारित बैंकिंग सेवाएं, सरकारी योजनाओं की धनराशि का वितरण, पेंशन एवं छात्रवृत्ति भुगतान, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और बैंकिंग योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य करेंगी। इससे ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर स्थित शाखाओं तक नहीं जाना पड़ेगा और अधिकांश सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed