फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wrestlers from Ayodhya deliver a stellar performance at the state-level wrestling competition

Ayodhya News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अयोध्या के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन

Fri, 30 Jan 2026 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Jan 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers from Ayodhya deliver a stellar performance at the state-level wrestling competition
1-पदक व प्रमाण पत्र के साथ मौजूद अयोध्या के खिलाड़ी।-विभाग
अयोध्या। मुरादाबाद में 28 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों ने भाग लिया, जिसमें अयोध्या के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

60 किलोग्राम भार वर्ग में विजय कुमार कनौजिया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 86 किलोग्राम भार वर्ग में सलमान ने संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद तीसरा स्थान हासिल कर अयोध्या को एक और पदक दिलाया।
विज्ञापन

63 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि 87 किलोग्राम वर्ग में आलोक यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले की उपलब्धियों में इजाफा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी विवेक कुमार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या के पहलवान निरंतर मेहनत, अनुशासन के बल पर राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed