{"_id":"65bd559b47f1cc5a1402d9b1","slug":"work-on-second-floor-of-ram-temple-will-start-from-march-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-109541-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मार्च से शुरू होगा राममंदिर के दूसरे तल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मार्च से शुरू होगा राममंदिर के दूसरे तल का काम
Sat, 03 Feb 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर उद्घाटन के बाद शनिवार को राममंदिर निर्माण समिति की बैठक पहली बार होगी। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार की दोपहर अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे। अब तक राममंदिर के प्रथम तल का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है जबकि दूसरे तल का काम मार्च से शुरू होगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब फिर से मंदिर निर्माण के कार्यों को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया है।
नृपेंद्र मिश्र ने सबसे पहले तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के निर्माण की प्रगति देखी। इंजीनियरों ने बताया कि तीर्थयात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल का काम अभी होना है। इसमें लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। प्रथम तल में करीब छह हजार लॉकर भी लगाए जाएंगे। राममंदिर के प्रथम तल का शेष 15 फीसदी काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे तल का निर्माण शुरू होगा। दूसरे तल का काम दिसंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते 15 जनवरी से मंदिर निर्माण के कार्यों को रोक दिया गया था। अब पुन: कार्यों को गति देने की तैयारी हो रही है। छुट्टी पर गए मजदूरों की वापसी भी शुरू हो गई है। मशीनों व क्रेन को फिर से इंस्टाल किया जाने लगा है। दस फरवरी से फिर से मंदिर निर्माण के कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। अब चूंकि राममंदिर में रोजाना हजारों भक्त दर्शन को पहुंच रहे हैं इसलिए जहां यात्री नहीं पहुंचते हैं वहां दिन में काम होगा और जहां तक दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं वहां के निर्माण कार्य रात में किए जाएंगे।
विज्ञापन
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने राम जन्मभूमि पथ पर लगाए गए सुरक्षा उपकरणों ठीक से काम कर रहे हैंं कि नहीं इसकी जानकारी हासिल की। जो भी उपकरण लगाए जाने बाकी हैं उसे 15 दिन के भीतर इंस्टाल करने का निर्देश दिया। इस दौरान राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र व कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।