{"_id":"6991e461ffa8f85f27079e9f","slug":"women-will-become-self-reliant-through-handloom-training-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-1607195-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हथकरघा प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हथकरघा प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं
Sun, 15 Feb 2026 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
12- अमानीगंज में चल रहे 45 दिवसीय प्रशिक्षण में हथकरघा की बारीकियां सीखती महिलाएं - संवाद
अयोध्या। अमानीगंज विकास खंड के पूरे दला स्थित केला रेशा प्रदर्शन इकाई पर वस्त्र मंत्रालय की समर्थ योजना के अंतर्गत 45 दिवसीय हथकरघा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में 30 महिलाओं को हथकरघा बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाएं गमछा, शॉल, स्टॉल सहित विभिन्न प्रकार के आकर्षक हथकरघा उत्पाद तैयार करना सीखेंगी। सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन 300 रुपये की दर से भत्ता सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा।
उपनिदेशक अशोक वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कुशल हथकरघा बुनकर बनाकर उनकी आजीविका सुनिश्चित करना है, ताकि वह घर बैठे आय अर्जित कर सकें। कहा कि समर्थ योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी दक्षता के साथ आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ओंकार सेवा संस्थान के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में गौरी, नीलम, अनीता, प्रभा, रीना, उषा मौर्य, रेखा, पूजा मिश्रा, शिवानी शुक्ला, आंचल विश्वकर्मा, कविता, गायत्री, संगीता मौर्य, साक्षी मौर्या, लता उपाध्याय सहित 30 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। कार्यक्रम में केंद्र के सूर्य कुमार त्रिपाठी, तकनीकी अधीक्षक आसिफ अली सहित कई विशेषज्ञों ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैंं।