फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman's sterilization failed, will get compensation of Rs 5 lakh

Ayodhya News: महिला की नसबंदी हुई फेल, मिलेगी पांच लाख की क्षतिपूर्ति

Thu, 21 Aug 2025 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 21 Aug 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Woman's sterilization failed, will get compensation of Rs 5 lakh
अयोध्या। परिवार नियोजन के अंतर्गत नसबंदी कराने वाली महिला के गर्भवती होने और बेटी पैदा होने पर महिला को पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति व 10 हजार रुपये मुकदमा का खर्च देने का आदेश स्थायी लोक अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनाया है।
विज्ञापन


यह फैसला स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, सदस्य राजेश कुमार शुक्ला व अजीत प्रताप सिंह की पीठ ने पारित किया है। क्षतिपूर्ति व मुकदमा खर्च की संपूर्ण धनराशि सीएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर की महिला चिकित्सा अधिकारी व परिवार कल्याण निदेशक पर अधिरोपित की गई है। संपूर्ण धनराशि दो माह के अंदर पांच दिसंबर, 2018 से 7% ब्याज के साथ भुगतान करने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

मिल्कीपुर क्षेत्र के मितौरा निवासिनी आशा के पांच बेटी और एक बेटा पहले से था। 21 दिसंबर, 2017 को मिल्कीपुर सीएचसी में उनकी नसबंदी की गई। उनकी नसबंदी का ऑपरेशन फेल हो गया और वह फिर गर्भवती हो गईं। पांच दिसंबर, 2018 को उनके बेटी पैदा हुई। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो स्थायी लोक अदालत में परिवाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed