फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   When the matter of giving protocol to the son came to notice, action was taken: Swatantra Dev

बेटे को प्रोटोकॉल देने की बात संज्ञान में आई तो की कार्रवाई : स्वतंत्र देव

Sat, 23 Aug 2025 08:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
When the matter of giving protocol to the son came to notice, action was taken: Swatantra Dev
अयोध्या। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने बेटे अभिषेक सिंह को निजी सचिव की ओर से प्रोटोकॉल दिए जाने पर सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि जब यह बात संज्ञान में आई तो हमने कार्रवाई की है। इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए थी। भाजपा अलग पार्टी है। यहां वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद की कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री शनिवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासम्मेलन में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर ट्वीट किए जाने पर कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। हर जिले में किसानों को खाद उपलब्ध हो रही है। 2017 के पहले सपा के राज में प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लूटपाट, अपहरण और हत्याएं होती थीं। कुछ वीआईपी जिले थे, जहां बिजली आती थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में डबल इंजन की सरकार में सभी गरीबों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है। गरीबों के पास इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड है। सभी का पक्का मकान बन रहा है। अच्छी सड़कों का जाल है। रेलवे और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी है। आज देश-दुनिया से लोग प्रदेश में आ रहे हैं। इसके कारण यहां की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। बाढ़ बचाव व राहत कार्य पर मंत्री ने कहा कि हम रोज बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में जा रहे हैं। राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों को बांटी जा रही है। पीड़ितों का मकान गिरने पर उनका तुरंत सर्वे कर मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed