{"_id":"68a20dbd997b1c2647030ecf","slug":"we-will-have-to-keep-trying-to-take-india-forward-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1340957-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भारत को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर रहना होगा प्रयासरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भारत को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर रहना होगा प्रयासरत
Sun, 17 Aug 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि आजादी हमें एक लंबे संघर्ष के बाद मिली है। हमें अपने वीर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हृदय में संजो कर नए भारत को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन व प्रशासन निरंतर प्रदेश की उन्नति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। हमें इन प्रयासों को और बल देने की आवश्यकता है।
राज्यमंत्री का सर्किट हाउस में आगमन हुआ। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। यहां से राज्यमंत्री राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची।
यहां उन्होंने ध्वजारोहण के बाद एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सेल्फी पॉइंट पर तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डीएम ने कहा कि निरंतर नए सकारात्मक प्रयासों से समाज व देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।