{"_id":"697a43d0799aead0d90199ad","slug":"voter-id-should-be-linked-with-aadhaar-card-former-minister-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-142015-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड से लिंक कराए जाएं वोटर आईडी : पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड से लिंक कराए जाएं वोटर आईडी : पूर्व मंत्री
Wed, 28 Jan 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
1-सिविल लाइन स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे।-संवाद
अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने एसआईआर प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अनुपालन न होने का आरोप लगाया है। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपना पूरा फॉर्म प्रक्रिया के तहत भरा, उनका भी नाम काटा जा रहा है। लाला लाजपत राय वार्ड में लगभग 475 वोट थे, लेकिन एसआईआर के बाद 216 वोट रह गए। शेष वोट कहां चले गए, इस पर ध्यान देना चाहिए। नगर निगम क्षेत्र की कैसर अफजाल, मो. तालिब आदि ने पूरा फॉर्म भरा, तब भी उनका नाम कट गया। बीएलओ नोटिस दबाकर रखे हैं, जिससे लोग मतदान से वंचित हो जाएंगे। यह नोटिस सबके घर जाना चाहिए।
अधिकारी बीएलओ की जवाबदेही नहीं तय कर रहे हैं। अधिकारी मतदाताओं को बार-बार दौड़ा रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार पर भी आरोप लगाए हैं और जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। कहा कि किसी को वोट से वंचित न किया जाए। जो लोग वोट गलत तरीके से काटना चाहते हैं, उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई हो। एक समय था कि सरकार ने सारी चीजें आधार से लिंक करा दीं। यदि सरकार वोटों की चोरी नहीं चाहती तो वोटर आईडी कार्ड को भी आधार से लिंक करा दें। मतदाताओ से अपील है कि वह भी डबल वोट पर नजर रखें। इस मौके पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम आदि मौजूद रहे।