{"_id":"6ac3e7293cce832b400ed18d","slug":"vindhyachal-mandal-overall-champion-in-thang-ta-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-160340-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: थांग-ता में विंध्याचल मंडल ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: थांग-ता में विंध्याचल मंडल ओवरऑल चैंपियन
Mon, 05 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयोजन में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी थांग-ता प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल ने 12 स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। मेरठ 10 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे और वाराणसी आठ स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अयोध्या मंडल के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में विंध्याचल छह स्वर्ण पदकों के साथ पहले, मेरठ पांच स्वर्ण के साथ दूसरे और वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में भी विंध्याचल छह स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। मेरठ चार और वाराणसी तीन स्वर्ण पदकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अयोध्या ने दो स्वर्ण पदक जीते।
अयोध्या के लक्ष्मण ने 19 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्लस 60 किलोग्राम वर्ग में अयोध्या के रितेश भी विजेता रहे। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।