{"_id":"6988b035d986c9796101722e","slug":"villagers-were-outraged-after-seeing-the-poor-quality-of-road-construction-ayodhya-news-c-97-1-ayo1010-142736-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता देखकर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता देखकर भड़के ग्रामीण
Sun, 08 Feb 2026 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो 24- मानकविहीन सड़क निर्माण देख स्थानीय लोगों ने किया हंगामा- संवाद
बाबा बाजार। मां कांमाख्या धाम से चंद्रामऊ गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग काे सीसी किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। हंगामा कर रहे स्थानीय लोगों का कहना था कि न तो रोलर से मिट्टी की कुटाई की जा रही है और न ही पर्याप्त मिट्टी डाली जा रही है। इसके अलावा जहां सीसीकरण हो चुका है, वहां भी पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जो सड़क की मजबूती के लिए आवश्यक है। प्रधान प्रतिनिधि अमीर खांन, गुफरान, सकैलन खान, हसनैन खान, मुस्ताक, इरशाद, वसीम, रईस, मुस्लिम आदि ने बताया कि केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। उनका कहना है कि यदि निर्माण सही ढंग से नहीं हुआ तो सरकारी धन कुछ ही महीनों में व्यर्थ हो जाएगा। इस मार्ग से प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार लोग आवागमन करते हैं।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एईएन) महेश प्रसाद से संपर्क करने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से काम रुकवाने की बात कही। हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि एईएन के आश्वासन के लगभग एक घंटे बाद ही निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एईएन) महेश प्रसाद से संपर्क करने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से काम रुकवाने की बात कही। हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि एईएन के आश्वासन के लगभग एक घंटे बाद ही निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन