फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Verification of 2.61 lakh doubtful voters started

Ayodhya News: 2.61 लाख संदिग्ध मतदाताओं का सत्यापन शुरू

Mon, 01 Sep 2025 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Verification of 2.61 lakh doubtful voters started
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान अब दो लाख 61 हजार 892 संदिग्ध डुप्लीकेट मतदाताओं का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से सत्यापन भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जिले के सभी 11 ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस काम की जिम्मेदारी भी बीएलओ को ही सौंपी गई है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत निखिल टीकराम फुंडे को जिले के संदिग्घ मतदाताओं की सूची भेजी गई है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान इनका भी सत्यापन करवाने की अपेक्षा की गई है। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सभी बीएलओ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत अब बीएलओ गणना तालिका के साथ संभावित डुप्लीकेट मतदाताओंं की सूची भी लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


संदिग्ध मतदाताओं को लेकर आयोग को आशंका है कि इनका नाम एक से अधिक जगहों की मतदाता सूची में शामिल है। वृहद पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ इसकी भी जांच करेंगे। यदि कोई मतदाता डुप्लीकेट की श्रेणी में होगा तो सूची में उसके नाम के आगे हां लिखा जाएगा और यदि ऐसा नहीं है तो उसके नाम के आगे आधार कार्ड के आखिरी चार नंबर अंकित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान यादव ने बताया कि संदिग्ध मतदाताओं की सूची का बीएलओ की ओर से सत्यापन कराया जा रहा है। संदिग्ध मतदाता की जांच करने के बाद सहायक निर्वाचक अधिकारी की ओर से अपमार्जन किया जाएगा। सभी खंड विकास अधिकारी इसकी निगरानी और नियमित समीक्षा करेंगे। इस बीच पुनरीक्षण कार्य और संदिग्ध मतदाताओं के सत्यापन कार्य की तहसीलवार समीक्षा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह की ओर से भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed