{"_id":"694c0287e68d340eba0eb2d3","slug":"urea-is-being-sold-for-rs-325-instead-of-rs-266-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-140008-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 266 की जगह 325 रुपये में बिक रही यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 266 की जगह 325 रुपये में बिक रही यूरिया
Wed, 24 Dec 2025 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 24 Dec 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। क्षेत्र में यूरिया की काला बाजारी थमने का नाम नही ले रही। कहने को समितियों पर यूरिया उपलब्ध है लेकिन बाजारों में धड़ल्ले से यूरिया की काला बाजारी हो रही है। निजी दुकानों पर निर्धारित 266 की जगह 325 से 400 रुपये में बेची जा रही है, साथ में जिंक या सल्फर लेना अनिवार्य है।
मिल्कीपुर पेट्रोल पंप तिराहे पर यूरिया लेकर आ रहे मौजीपुर सहुलारा के किसान सियाराम मिले। पूछने पर बताया कि 450 रुपये में एक बोरी यूरिया व एक किलो सल्फर मिला है। सहकारी समिति पर गया था वहां यूरिया नही मिली। धर्मगंज बाजार से पुत्र के साथ साइकिल पर यूरिया लेकर आ रहे भिटारी गांव के किसान राम औतार ने बताया कि चौरसिया एग्री जंक्शन से दो बोरी यूरिया व दो किलो जिंक लेकर आ रहे हैं, 840 रुपये में दिया है।
अछोरा के इस्तियाक ने बताया कि एक बोरी यूरिया व एक किलो सल्फर 380 रुपये में मिला है। दुकान का नाम नही बता पाए। पलिया लोहानी गांव के अखिलेश साइकिल से यूरिया लेकर आते हुए हैरिंग्टनगंज चौराहे पर मिले, बताया कि रेवतीगंज से 300 रुपये में एक बोरी यूरिया लेकर आ रहे है। दुकान का नाम नही बता सके।
विज्ञापन
इस मामले में जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र ने बताया कि साधन सहकारी समितियों पर यूरिया 266.50 रुपये में उपलब्ध है। किसान समितियों से ही यूरिया खरीदें। किसानों को चाहिए कि वह जागरूक होकर ओवर रेटिंग व टैगिंग करने वाले दुकानदारों की लिखित शिकायत करें, कार्यवाही अवश्य की जाएगी। सरकार की तरफ से निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री करना प्रतिबंधित है।