{"_id":"690ce4837e64e2f8b9044f0d","slug":"urban-development-minister-said-internal-roads-and-streets-should-be-constructed-with-quality-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1459529-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नगर विकास मंत्री बोले, आंतरिक मार्ग और गलियों का हो गुणवत्तापूर्ण निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नगर विकास मंत्री बोले, आंतरिक मार्ग और गलियों का हो गुणवत्तापूर्ण निर्माण
विज्ञापन
मंत्री ने बिजली कर्मियों को सुरक्षा किट वितरण की शुरुआत की
अयोध्या। नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आंतरिक मार्ग और गलियों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने इस संबंध में बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने शहर में गलियों के निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
नगर विकास मंत्री ऊर्जा विभाग व नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। ऊर्जा विभाग की बैठक में बिजली आपूर्ति की स्थिति, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, नई बिजली परियोजनाओं की प्रगति व ऊर्जा संरक्षण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में बार-बार बिजली बाधित होती है, वहां तत्काल सुधार के कदम उठाए जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि सड़कों के चौड़ीकरण से जिन स्थलों पर बिजली पोल सड़क के बीच में आ गए हैं, उन्हें तत्काल स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले तारों के स्थान पर केबिल लगाने के काम में तेजी लाई जाए। तेज हवा और बारिश में गिरे हुए पोलों व ट्रांसफार्मर जलने के बाद तय समय सीमा के अंदर सुधार सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
नगर निकायों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाया जाए
मंत्री ने नगर विकास विभाग की विकास योजनाओं, शहरी निकायों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता अभियान, स्मार्ट सिटी परियोजना व अवसंरचना विकास से संबंधित प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाएं समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं। नगर निकायों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए ताकि जनता को सीधा लाभ मिल सके।
शहरी क्षेत्रों में पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर शहरी सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और सुगम सेवाएं उपलब्ध हों। सभी योजनाओं की निगरानी नियमित रूप से की जाए। कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक के बाद मंत्री ने बिजली कर्मियों को सुरक्षा किट वितरण की शुरुआत की। इस दौरान रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।