फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Hanuman's story will be shown in 17 minutes, 7D gallery is ready.

UP: अयोध्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान की गाथा, 7डी गैलरी बनकर तैयार

Mon, 30 Mar 2026 07:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 30 Mar 2026 07:01 PM IST
सार

7डी गैलरी में एक बार में 30 श्रद्धालु बैठ सकेंगे। फ्रांस से आई विशेषज्ञों की टीम ने तकनीकी परीक्षण किया है। जल्द ही गैलरी को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Hanuman's story will be shown in 17 minutes, 7D gallery is ready.
रामकथा संग्रहालय में बन रही गैलरी का डिजाइन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को अब एक नया और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिलने जा रहा है। यहां तैयार की गई अत्याधुनिक 7डी गैलरी में महज 17 मिनट में भक्तों को पवनपुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा देखने को मिलेगी। इस आधुनिक गैलरी में एक बार में करीब 30 श्रद्धालु बैठकर दिव्य अनुभव का आनंद ले सकेंगे। विशेष तकनीक से तैयार यह प्रस्तुति दर्शकों को ऐसा अनुभव देगी मानो वे स्वयं हनुमान जी के जीवन प्रसंगों के साक्षी बन रहे हों।

विज्ञापन


17 मिनट के प्रस्तुतीकरण में हिंदी व अंग्रेजी में हनुमान की गाथा को प्रस्तुत किया जाएगा। इस गाथा में कई ऐसे दृश्य दिखाए जाएंगे जो स्पेशल इफेक्ट से जीवंत होते नजर आएंगे। उड़ते हुए हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, समुद्र लांघना, लंका दहन जैसे प्रसंगों को प्रभावशाली ध्वनि व प्रकाश प्रभावों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। गैलरी का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है और इसका ट्रायल भी सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस बार प्रदेश में 31 मार्च को नहीं मिलेगी सस्ती शराब की छूट, लाइसेंस खत्म होने पर भी बिक सकेगी शराब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े - उन्नाव के मंदिर पर दबंगों ने किया कब्जा, पूजा करने पर भी लगाई रोक; सीएम योगी तक पहुंचा मामला


खास बात यह है कि फ्रांस के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने अयोध्या में पांच दिन तक रुककर इसकी बारीकी से जांच और परीक्षण किया, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतरीन और त्रुटिरहित अनुभव मिल सके। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुभारंभ के लिए ट्रस्ट की अंतिम मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही हरी झंडी मिलेगी, यह 7डी गैलरी आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी। आस्था और आधुनिक तकनीक का यह अनूठा संगम न केवल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा, बल्कि अयोध्या के आध्यात्मिक पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव सिंह का कहना है कि 7डी गैलरी संकट मोचन बनकर तैयार हो चुकी है। फ्रांस से आई तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने यहां पांच दिन रहकर गैलरी का तकनीकी परीक्षण किया है। सबसे महत्वपूर्ण गैलरी का साउंड सिस्टम रहा, जिससे कई बार चेक किया गया। गैलरी के दरवाजे हैदराबाद से बनकर आए हैं, यह गैलरी पूरी तरह से साउंड प्रूफ है। फ्रांस की टीम ने प्रशिक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। अब ट्रस्ट की मंजूरी का इंतजार है, इसके तुरंत बाद यह गैलरी श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed