फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   unique confluence of bravery and devotion was seen on Sharad Purnima in Ayodhya

Ayodhya: शरद पूर्णिमा पर वीरता और भक्ति का अनूठा संगम, क्षीर सागर व ऑपरेशन सिंदूर की झांकी देख अभिभूत हुए लोग

Tue, 07 Oct 2025 10:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Oct 2025 10:49 AM IST
सार

रामनगरी में शरद पूर्णिमा पर वीरता और भक्ति का अनूठा संगम दिखा। यहां क्षीर सागर व ऑपरेशन सिंदूर की झांकी देख श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
unique confluence of bravery and devotion was seen on Sharad Purnima in Ayodhya
क्षीर सागर व ऑपरेशन सिंदूर की झांकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीराम की पावन धरती यानी रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भक्ति और वीरता के संगम की साक्षी बनी। शरद पूर्णिमा के अवसर पर दंतधावन कुंड में भव्य झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की क्षीर सागर झांकी के दर्शन करके दिव्यता का अनुभव किया। वहीं, देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने सबका मन मोह लिया। 

विज्ञापन


हनुमानगढ़ी की सागरिया पट्टी के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने बताया कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि जब सम्पूर्ण सृष्टि जलमग्न थी, तब भगवान विष्णु प्रकट हुए और उनके नाभि से ब्रह्मा जी की उत्पत्ति हुई। उसी स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष की विशेष झांकी ऑपरेशन सिंदूर वीर जवानों को समर्पित रही, जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 

विज्ञापन

धार्मिक आयोजन राष्ट्रभक्ति की भावना भी प्रज्ज्वलित करते हैं

हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन उत्तराधिकारी डॉ. महेश दास ने कहा कि अगर कोई हमारी तरफ आंख उठाएगा, तो हम माला भी उठाना जानते हैं और भाला भी। अयोध्या व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्त ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रज्ज्वलित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed