फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Unemployed wandering with 'offers' in the name of job

Ayodhya News: नौकरी के नाम पर 'ऑफर' लेकर भटक रहे बेरोजगार

Wed, 06 Mar 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 06 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Unemployed wandering with 'offers' in the name of job
अयोध्या। रोजगार मेले में नौकरी पाने की आस लेकर आए युवाओं को ऑफर दिए जाते हैं। ये ऑफर मामूली नहीं होते हैं। इनमें कभी अन्य शहरों में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है तो कभी ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप के लिए। यही नहीं, कभी-कभी तो ये होता है कि मेले में नाम लिखकर युवा को नौकरी पाने वाले की सूची में शामिल कर लिया जाता है और उसे पता भी नहीं चलता। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को एक ऐसा ही रोजगार मेला राजकीय आईटीआई बेनीगंज में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

दावा है कि इसमें एडीको, ब्राइट फ्यूचर और हॉलैंड ट्रैक्टर्स के प्रतिनिधियों ने युवाओं पर जमकर नौकरियां बरसाईं। इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मेकैनिकल ट्रेड के 41 युवाओं का चयन किया गया। यहां आने वाले बेरोजगारों बताया कि सभी कंपनियों के प्रतिनिधि उनकी सीवी जमा किए हैं और इंटरव्यू के लिए नोएडा और लखनऊ बुलाया गया है। वहीं हॉलैंड के प्रतिनिधियों ने अप्रेंटिसशिप के लिए ऑफर दिया है। इसमें कंपनी की ओर से एक वर्ष तक करीब 12,000 रुपये और भोजन देने की बात कही गई है। वहीं एक कंपनी पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में नौकरी के लिए ट्रेनिंग देने का ऑफर देकर गई है।
विज्ञापन


बेरोजगारों ने बयां की पीड़ा...
कंपनी ही नहीं आई
साहबगंज के रहने वाले ध्रुव साहू ने बताया कि वे बीते शनिवार को भी रोजगार मेले में आए थे। उस दौरान उनके पास बायोडाटा नहीं था। इसके चलते उनका इंटरव्यू नहीं हो पाया। इस बार वे जिस कंपनी की नौकरी के लिए आए, उसके प्रतिनिधि आए ही नहीं। इसके चलते दूसरी कंपनी में सीवी जमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आई इंटरव्यू की कॉल
जनौरा के राजेश ने बताया कि वे कई बार से रोजगार मेले में आ रहे हैं। ऐसे में शुरुआती दौर में दो बार इंटरव्यू की कॉल आई थी, लेकिन ऑफर बेहतर न मिलने के कारण ज्वाइन नहीं किया। इधर तीन बार से इंटरव्यू के लिए भी कॉल नहीं आ रही है, सिर्फ कागज जमा कर लिए जाते हैं। इसके बाद कोई पूछता तक नहीं है।


युवाओं का हो रहा है चयन
कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं का चयन कर रही हैं। रोजगार में इस बार भी 41 युवाओं का चयन हुआ है। नौकरी के लिए कई दौर की प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है।
-पद्मवीर कृष्ण, सहायक निदेशक सेवायोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed