फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two bike riders killed after being hit by a pickup truck

Ayodhya News: पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

Thu, 15 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 15 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders killed after being hit by a pickup truck
हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन।
बीकापुर/तारुन। बीकापुर-जाना बाजार मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे लाला का पुरवा बेनीगद्दोपुर के पास हादसे में दो बाइक चालकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तारुन थाना प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों चालक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप दोनों को रौंदते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बीकापुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां तोरोमाफी डड़वा निवासी सोनू निषाद (25) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोनू की बाइक पर पीछे बैठी शिव तिवारी का पुरवा निवासी भानुमति और दूसरी बाइक चला रहे कोरोराघवपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह (40) की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर सुरेंद्र को लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में सुरेंद्र की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनू भानुमति को उनके मायके खपराडीह छोड़ने जा रहे थे, जबकि सुरेंद्र ड्यूटी पर जा रहे थे। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घरों में शादी की तैयारी मातम में बदली
बीकापुर। हादसे में दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। सोनू निषाद दराबगंज बाजार में छोटी सी दुकान चलाते थे। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। अप्रैल में उनका विवाह तय था। पिता रामतेज निषाद समेत परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे।

सुरेंद्र पाल सिंह तारुन ब्लॉक में सफाई कर्मी थे। उनकी तैनाती शिवरामपुर में थी। पलटूवीरपुर में बिसुही नदी पुल के पास दुर्गा पूजा विसर्जन स्थल पर उनकी ड्यूटी लगी थी। वह सुबह वहीं जा रहे थे। उनके बेटे शुभम (17) और बेटी अकी सिंह हैं। पत्नी नीलम सिंह को मौत की सूचना मिली तो वह बदहवास हो गईं। बेटी का विवाह गोंडा में तय था और परिवार इसकी तैयारी कर रहा था। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद, प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा, गुरु प्रसाद निषाद और क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे समेत कई लोगों ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई।

हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन।

हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed