फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two and half lakh devotees visited Ramlala on Paush Purnima Magh Mela also started

Ayodhya: पौष पूर्णिमा पर ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, माघ मेले का भी हुआ शुभारंभ

Sat, 03 Jan 2026 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jan 2026 07:59 PM IST
सार

पौष पूर्णिमा पर ढाई लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। माघ मेले का भी शुभारंभ हो गया। सरयू में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु उमड़े। स्नान के साथ दान-पुण्य भी किया। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Two and half lakh devotees visited Ramlala on Paush Purnima Magh Mela also started
श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौष पूर्णिमा पर करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर के साथ ही माघ मेले का भी शुभारंभ हो गया है। रामलला के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन


शनिवार भोर से ही सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था की डुबकी लगाने के लिए दूर-दूर से आए भक्तों ने शीतलहर की परवाह किए बिना सरयू में स्नान किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। जस सरयू मइया, जय श्रीराम के जयघोष से घाट गूंज उठे। पौष पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और जप–तप का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किया गया स्नान और दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है।

विज्ञापन

भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा

स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं का रेला मठ-मंदिरों की ओर बढ़ता दिखाई दिया। राम जन्मभूमि मंदिर सहित हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। राम मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Two and half lakh devotees visited Ramlala on Paush Purnima Magh Mela also started
श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार होने के नाते हनुमंतलला के दरबार में भीड़ का दबाव अधिक रहा। यहां भी करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भीड़ को देखते हुए टेढ़ी बाजार से राम मंदिर की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। सरयू घाट पर गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती रही।

सरयू आरती में उमड़ी भीड़

पूर्णिमा पर मां सरयू की विशेष आरती की गई। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष शशिकांत दास ने बताया कि पूर्णिमा पर मां सरयू की 2100 बत्ती की महाआरती उतारी गई। रोजाना 501 बत्ती की आरती होती है। मां सरयू का दुग्धाभिषेक भी किया। 

इस तरह सरयू तट पर आरती करने वाली अन्य संस्थाओं ने भी मां सरयू की विशेष आरती का आयोजन किया। पूर्णिमा की आरती में शामिल होने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, बहुत से श्रद्धालुओं ने सरयू में दीपदान कर मनौतियां भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed