फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tribute paid to Kalyan Singh on his death anniversary

Ayodhya News: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 21 Aug 2025 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Kalyan Singh on his death anniversary
अयोध्या। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नेता कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह का पूरा जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो उसमें कल्याण सिंह के योगदान को सदैव नमन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, गिरीश पांडेय डिप्पुल, करुणाकर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह, मुन्ना सिंह, सुनील शास्त्री, केके दुबे, कुलदीप पांडेय व पवन चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी कड़ी में रिकाबगंज स्थित मां ललिता देवी मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाजपा नेता दिनेश जायसवाल व अधिवक्ता राजीव शुक्ल ने कहा कि अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराए जाने पर अपनी बहुमत की सरकार की आहुति देने वाले कल्याण सिंह को ही भव्य राम मंदिर निर्माण का असली नायक माना जाएगा। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष सुधीर नाग चौरसिया, पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद त्रिवेदी, अजय ओझा, धीरज यादव, बलराम गुप्त, शुभम गुप्त, शिवम गुप्त व अर्जुन लाल गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed