फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Today there will be a discussion on the arrangements for darshan in all the temples of the complex

Ayodhya News: परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन की व्यवस्था पर आज होगा मंथन

Wed, 03 Sep 2025 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 03 Sep 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
Today there will be a discussion on the arrangements for darshan in all the temples of the complex
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और आने वाले विशेष अवसरों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को और पुख्ता करने की तैयारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को राम जन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में परिसर के मुख्य मंदिर के साथ-साथ अन्य मंदिरों में दर्शन की व्यवस्थाओं पर मंथन होगा। यह बैठक हर तीसरे माह होती है।
विज्ञापन

बैठक में एडीजी जोन, एडीजी सुरक्षा सहित पीएस, आरएएफ, सीआरपीएफ, एसएसएफ सहित खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारी व मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, परिसर में भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हाल के दिनों में रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं कई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष और अतिथि भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा का दायरा और व्यापक करने की योजना है। समिति इस बात पर भी विचार करेगी कि रामलला के दर्शन के साथ-साथ परिसर के अन्य मंदिरों में दर्शन के दौरान सुरक्षा में कोई ढिलाई न रहे। इसके लिए सुरक्षा घेरे का विस्तार, क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती और भीड़ प्रबंधन की नई रणनीति लागू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed