फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three arrested for attacking two brothers, two pistols recovered

Ayodhya News: दो भाइयों पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद

Fri, 24 Oct 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 24 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for attacking two brothers, two pistols recovered
अयोध्या। कोतवाली नगर अंतर्गत साहबगंज इलाके में स्थित एक होमस्टे के मालिक दो भाइयों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने छह नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तीन नामजद को गिरफ्तार कर उनके पास से दोनों पिस्टल बरामद कर ली है। गंभीर रूप से घायल एक भाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार की शाम करीब आठ बजे की है। पीड़ित अतुल तिवारी निवासी लक्ष्मणपुरी कालोनी ने पुलिस को बताया कि उनका साहबगंज स्थित साहबदीन सीताराम इंटर कालेज के सामने पीतांबरा होम स्टे है। 23 अक्तूबर की देर शाम उन्होंने होम स्टे पर कुछ लकड़ी के काम के लिए साहबदीन सीताराम स्कूल के सामने रहने वाले तालिब को बुलाया। रेट अधिक बताते पर कार्य कराने से मना कर दिया। उसके बाद शाम करीब 7:50 बजे तालिब ने उन्हें फोन किया और कार्य से संबंधित बात करने के लिए बुलाया। वह अपने भाई अमित तिवारी के साथ पहुंचे, तभी वहां पहले से मौजूद तालिब, शोभित यादव, हरेंद्र यादव निवासी अमानीगंज पठान टोलिया, सुरेंद्र उर्फ सुमित, महेंद्र व कुछ अज्ञात लोगों ने अमित तिवारी पर हमला कर दिया। इस दौरान हरेंद्र ने अमित तिवारी की लाइसेंसी पिस्टल व शोभित यादव ने उनकी लाइसेंसी पिस्टल जबरन छीन लिया। इसके बाद उसी के बट से अमित के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि अतुल की तहरीर पर छह नामजद व चार-पांच अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी तालिब, हरेंद्र व शोभित को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दोनों लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed