{"_id":"69459282270a02d96d0068d1","slug":"theres-a-huge-craze-for-cakes-at-christmas-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-139792-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: क्रिसमस पर केक का जबरदस्त क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: क्रिसमस पर केक का जबरदस्त क्रेज
Fri, 19 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
40- दुकानों में बिक रहे डिजाइनर और फ्लेवर वाले केक- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। क्रिसमस के नजदीक आते ही शहर में केक का क्रेज चढ़ चुका है। 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। लोगों ने त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे बेकरी कारोबार गुलजार हो गया है। दुकानों पर पहले से ही लोग अपने पसंद के डिजाइन और फ्लेवर वाले केक के ऑर्डर देने लगे हैं। बेकरी संचालकों का कहना है कि बिक्री पांच से छह गुना तक बढ़ गई है। खरीदारी बढ़ने से कारोबारियों को अच्छा लाभ हो रहा है।
अब क्रिसमस सिर्फ चर्च तक सीमित नहीं रह गया है। घरों, दफ्तरों, क्लबों और निजी पार्टियों में भी केक काटने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बच्चे हों या बड़े, सभी में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है, जिससे बाजार में खरीदारी अपने पूरे जोर पर है। क्रिसमस से पहले ही केक ने बाजार में मिठास घोल दी है। बेकरी दुकानों पर लौटी रौनक से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि क्रिसमस के बाद नए साल तक भी यही रफ्तार बनी रहेगी।
लोग सीधे दुकानों पर जाकर केक खरीदने के बजाय पहले से ऑर्डर देकर अपनी पसंद का डिजाइन और फ्लेवर की हिसाब से केक बनवा रहे हैं। देवकाली के बेकरी संचालक सूर्या मौर्य ने बताया कि इस वर्ष सबसे ज्यादा मांग डिजाइनर केक की है। अभी तक छोटे-बड़े साइज के करीब 30 केक के ऑर्डर मिले हैं। रोजाना करीब पांच से छह ऑर्डर आ रहे हैं। सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, चर्च, स्टार और बच्चों के कार्टून डिजाइन वाले केक खास तौर पर लोगों को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
देवकाली के दुकानदार सोनू गुप्ता ने बताया कि चॉकलेट, ब्लैक फॉरेस्ट, रेड वेलवेट, प्लम केक, मिक्स फ्रूट और ड्राई फ्रूट केक की मांग सबसे ज्यादा है। क्रिसमस स्पेशल केक और अलग-अलग फ्लेवर वाले केक भी तैयार किए जा रहे हैं। 500 ग्राम के केक की कीमत 350 रुपये से शुरू होकर डिजाइन और फ्लेवर के हिसाब से 800 रुपये तक में उपलब्ध है।