फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There was joy in Nanda's house..., cheers echoed in Ayodhya

Ayodhya News: नंद के घर आनंद भयो...,अयोध्या में गूंजे जयकारे

Sun, 17 Aug 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 17 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
There was joy in Nanda's house..., cheers echoed in Ayodhya
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्णमय हो उठी। रामनगरी के मठ-मंदिरों समेत घर-घर में श्रीकृष्ण के महामंत्र की गूंज रही। मध्यरात्रि में जैसे ही घड़ी की सुइयों ने 12 बजाया शहर के मठ, मंदिर ओर घरों में शंख ध्वनि गूंज उठे। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..जयघोष से चारों दिशाएं गूंजने लगीं।
विज्ञापन

मंदिरों के आंगनों में दीपों की पंक्तियां टिमटिमा रहीं थीं। कहीं भजन संध्या का माधुर्य कानों में अमृत घोल रहा था, तो कहीं रासलीला के मंच पर गोपियों संग बाल गोपाल की अद्भुत झांकी प्रस्तुति की जा रही थी। रामनगरी की प्राचीन पीठ कनक भवन, दशरथ महल, आचारी मंदिर, बृजमोहन कुंज, राजसदन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, इस्कॉन समेत अन्य मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास की सरिता प्रवाहित होती रही। प्राचीन पीठ आचारी मंदिर में महंत विवेक आचारी के सानिध्य में दो दिवसीय उत्सव का शुभारंभ 16 अगस्त को हुआ। मंदिर को रोशनी व पुष्पों से ऐसे सजाया गया था मानो स्वर्ग उतर आया हो।
विज्ञापन

पारंपरिक कत्थक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दया। जन्म होते ही पूरा मंदिर जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले भगवान का पंचामृत अभिषेक किया गया। पंजीरी, फल, मिष्ठान, मिश्री, मेवा आदि का भोग अर्पित कर भक्तों को वितरित किया गया। महंत विवेक आचारी ने कहा कि अयोध्या ने अष्टमी की रात राम और कृष्ण दोनों की लालाओं का संगम देखा। राम मर्यादा का संदेश देते हैं और कृष्ण प्रेम का, यही दोनों मिलकर जीवन का पूर्ण बनाते हैं। बृजमोहन कुंज में भाजपा नेता अभिषेक मिश्र के संयोजन में झांकी सजी। संत-धर्माचार्यों व राजनीतिज्ञों ने पहुंचकर उत्सव में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रामलला के दरबार में भी विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन हो रहा है। अब की बार रामलला के दरबार में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास छलक रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर के श्रम साधकों की ओर से बुने पीले खादी सिल्क से निर्मित वस्त्र रामलला को रविवार को धारण कराया गया। इस वस्त्र पर असली स्वर्ण-चूर्ण हस्तछपाई हुई है। रविवार की शाम रामलला के दरबार में कान्हा के भजन गूंजते रहे। मध्यरात्रि में भव्य जन्मोत्सव मनाने की तैयारी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed