फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The young generation should stay away from refined flour products: Vice Chancellor

मैदा निर्मित उत्पादों से दूरी बनाए युवा पीढ़ी : कुलपति

Wed, 10 Sep 2025 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 10 Sep 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
The young generation should stay away from refined flour products: Vice Chancellor
09- कृ​षि विश्वविद्यालय में जल भरो कार्यक्रम में मौजूद कुलपति व अन्य- संवाद
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के प्रेक्षाग्रृह में जीवनचक्र में पोषणीय समानता विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह व अन्य अतिथियों ने किया। कुलपति सिंह ने कहा कि पोषण की शुरुआत नवजात अवस्था से ही हो जाती है। बच्चों के जन्म से प्रारंभिक 1000 दिवस तक उनके पोषण का ध्यान बहुत जरूरी है। यह उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान करता है। मैदा निर्मित उत्पादों से युवा पीढ़ी दूरी बनाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभिन्न सब्जियों को आहार में शामिल करना चाहिए, जिससे आहार संतुलित बना रहता है। कुलपति ने कहा कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर, हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। युवा पीढ़ी को मैदा से बने खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। मोरिंगा के फूल, पत्तियां एवं छिलकों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आईटी कॉलेज लखनऊ के मुख्य वक्ता डॉ. नीलम कुमारी ने कहा कि आज के दौर में गलत जीवन शैली हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन

बताया कि प्रोटीन के स्रोत जैसे अंडा, दूध, इत्यादि को आहार में शामिल करना चाहिए। आयरन युक्त आहार महिलाओं को विशेषकर एनीमिया से बचाव करता है। केजीएमयू लखनऊ की सीनियर डाइटीशियन डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि व्यक्ति को अपनी भोजन की थाली को इंद्रधनुष थाली बनाना चाहिए। कैंसर से बचने के लिए पांच ग्राम गरी, दो मिली लीटर नारियल का तेल अपने आहार में शामिल करना चाहिए। पोषण माह अंतर्गत रेसिपी प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगियों के विजेता छात्र-छात्राओं को कुलपति ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। अधिष्ठाता डाॅ. साधना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया । संचालन डॉ़ प्रज्ञा पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. अनीशा वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed