फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The twelve Jyotirlingas will be visible at one place in Ramnagari.

Ayodhya News: रामनगरी में एक ही स्थल पर होंगे द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Thu, 06 Nov 2025 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The twelve Jyotirlingas will be visible at one place in Ramnagari.
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अति​थि का धनुष-बाण देकर सम्मान करते आयोजक
अयोध्या। रामनगरी अब रामभक्ति के साथ शिवत्व की आभा से भी आलोकित होने जा रही है। सरयू तट की इस पावन भूमि पर सोमवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग व 108 फीट ऊंची भगवान शिव की विराट प्रतिमा की स्थापना के लिए विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह प्रतिमा केवल स्थापत्य नहीं, बल्कि श्रद्धा और संस्कृति का वह केंद्र बनेगी, जहां शिव और राम की अखंड धारा प्रवाहित होगी।
विज्ञापन

श्रीराम राष्ट्रीय सेवा ट्रस्ट की इस परियोजना के तहत अयोध्या में द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रतिरूप और अमरनाथ गुफा का प्रतीक स्वरूप निर्मित किया जाएगा। श्रद्धालु यहां एक ही स्थल पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। सोमनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ, केदारनाथ से लेकर रामेश्वरम् तक, भारत की शिव आराधना की संपूर्ण झांकी इस परिसर में साकार होगी। भूमिपूजन के अवसर पर वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास कराया। मुख्य अतिथि श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने भूमिपूजन संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि राम और शिव एक ही चेतना के दो स्वरूप हैं। अयोध्या में शिव प्रतिमा की स्थापना धर्म की एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है।
विज्ञापन


आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री ने कहा कि यह केवल मूर्ति नहीं, यह राष्ट्र की आध्यात्मिक धुरी है। यहां दर्शन करने वाला हर भक्त भारत की अखंड शिव परंपरा का अनुभव करेगा। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मित्तल ने बताया कि 30 हजार स्क्वायर फीट के विशाल परिसर में 100 कमरों की धर्मशाला व वृद्धाश्रम भी खोला जाएगा। भूमिपूजन के दौरान महामंत्री बालकृष्ण अग्रवाल, विजेंद्र गुप्त, विनोद बंसल, धर्मपाल गर्ग, विकास अग्रवाल, अरविंद मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed