फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The tiles worker was murdered by being strangled

Ayodhya News: टाइल्स कारीगर की गला दबाकर की गई थी हत्या

Thu, 15 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 15 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The tiles worker was murdered by being strangled
अयोध्या। टाइल्स कारीगर मनोज कुमार (27) की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। दर्शननगर के किशुनदासपुर के पास मनोज का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

देवकाली के धनीराम का पुरवा में किराये के कमरे में रहने वाले मनोज का शव बुधवार सुबह मिला था। कान, गले और चेहरे पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

महराजगंज निवासी मनोज करीब दो साल से देवकाली में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। मंगलवार को उसने दोपहर करीब तीन से साढ़े तीन बजे तक काम किया था। इसके बाद शाम करीब छह बजे वह अपने कमरे से निकला था। इसके बाद वह कहां गया और किन लोगों के संपर्क में आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों की माने तो मनोज ने घटना वाले दिन एक साथी के साथ कमरे में शराब पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसकी गतिविधियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बुधवार सुबह करीब सात बजे के बीच किशुनदासपुर के पास उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। उसके कान के निचले हिस्से, जबड़े और गले के पास चोट के निशान भी मिले थे।

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने मनोज की किसी से पुरानी रंजिश या विवाद की ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। मौत से पहले की गतिविधियों, उसके संपर्क में आए लोगों और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed