{"_id":"68bb191deeee4d61520d211f","slug":"the-teams-of-pura-pratham-performed-excellently-and-won-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-134725-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पूरा प्रथम की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पूरा प्रथम की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मारी बाजी
Fri, 05 Sep 2025 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
17-पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरा प्रथम में पुरस्कृत किए जाते बच्चे- संवाद
पूरा बाजार। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरा प्रथम में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा रैली का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने किया। रैली में जूनियर एवं प्राथमिक स्तर पर कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, समूह गान एवं सुलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जूनियर स्तर पर बालक एवं बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरा प्रथम की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बाजी मारी।
वहीं प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय पूरा प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय भगवाभीट के बच्चों का दबदबा रहा। सुलेख में प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर और पूरा द्वितीय के बच्चों ने प्रतिभा का परिचय दिया। समूह गान में प्राथमिक विद्यालय पूरा प्रथम एवं गौहनिया के बच्चों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नारा, पूरा द्वितीय एवं प्राथमिक विद्यालय नारा के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार और शील्ड वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वास चंद्रगुप्त, डॉ. हीरालाल यादव, राजेंद्र श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, वीरेंद्र तिवारी, अर्जुन सिंह, अंविता वर्मा, कंचन लता वर्मा, रिचा ओझा, सुषमा तिवारी, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहीं।