फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The statue of Queen Ho will be unveiled on the 24th

Ayodhya News: 24 को होगा महारानी हो की मूर्ति का अनावरण

Sun, 21 Dec 2025 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 21 Dec 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
The statue of Queen Ho will be unveiled on the 24th
08- कोरिया पार्क में स्थापित होने वाली महारानी हो की मूर्ति- संवाद
अयोध्या। रामनगरी और कोरिया के ऐतिहासिक रिश्तों को नई पहचान देने की दिशा में एक अहम पहल होने जा रही है। 24 दिसंबर को महारानी हो की 10 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा सरयू तट स्थित कोरिया पार्क में स्थापित की जाएगी। मूर्ति 22 दिसंबर की देर शाम तक अयोध्या पहुंचेगी। अनावरण समारेाह में कोरिया का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

24 दिसंबर को प्रतिमा अनावरण के साथ ही इंडो-कोरियन फेस्ट का भी शुभारंभ होगा, जो दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को जन-जन तक पहुंचाएगा। कोरिया पार्क को विकसित कर इसका संचालन करने वाली वेंडर कंपनी के एमडी राहुल शर्मा के मुताबिक कंपनी ने पर्यटन विभाग की ओर से निर्मित इस पार्क में आर्थिक विकास व पर्यटकों के आकर्षण के लिए अस्थायी निर्माण के प्राेजेक्ट पर अनुबंध किया था, जिसको हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रानी हो के पार्क में अभी तक कोरियाई रानी की प्रतिमा नहीं लगी थी। अब कोरिया सरकार की ओर से रानी हो की 10 फीट ऊंची प्रतिमा और वहां की समृद्धि के प्रतीक देवताओं व महापुरुषों के प्रतीक मूर्तियां अयोध्या भेजी जा रही हैं, जिन्हें पार्क में उपयुक्त स्थलों पर स्थापित किया जाएगा। राहुल शर्मा के अनुसार 24 से 26 तक इंडो-कोरियन फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होने जा रहा है। इसमें कला, सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। खेल प्रतियोगिताएं, कोरियन फूड स्टाल, कपड़े की बिक्री आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या व कोरिया का है प्राचीन रिश्ता
अयोध्या व कोरिया का प्राचीन रिश्ता है। दक्षिण कोरिया की रानी सूरीरत्ना अयोध्या की राजकुमारी थीं। उन्होंने करीब 2000 वर्ष पहले जल मार्ग से कोरिया की यात्रा की थी। उन्होंने वहां के नरेश किम सूरो से शादी कर ली थी। इसके बाद उनका नाम 'रानी हो' हो गया था। वर्तमान में उनके वंशज कोरिया के करक क्लैन के सदस्य हैं। किम वंश के लोगों की आबादी करीब 60 लाख है। यह दक्षिण कोरिया की कुल आबादी का 10 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed