फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The road remained unopened even after five days, causing traffic jams to trouble commuters

Ayodhya News: पांच दिन बाद भी नहीं खुला मार्ग, जाम से परेशान हुए राहगीर

Wed, 25 Feb 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 25 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The road remained unopened even after five days, causing traffic jams to trouble commuters
11-जीआईसी ओवरब्रिज के निकट निर्माण कार्य के कारण वापस लौटते राहगीर।-संवाद
अयोध्या। जीआईसी ओवरब्रिज के निकट चल रहे निर्माण कार्य के कारण बंद किए गए मार्ग को पांच दिन बाद भी नहीं खोला गया। मार्ग बंद होने से रिकाबगंज और पोस्टमार्टम हाउस की ओर जाने वाला वैकल्पिक रास्ता अत्यधिक दबाव में आ गया, जिससे दिन भर लंबा जाम लगा रहा और वाहन रेंगते नजर आए। इससे शहर में यातायात व्यवस्था एक बार फिर चरमराती नजर आई।यह मार्ग जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, बैंकों और बाजारों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इससे मरीजों, कर्मचारियों और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन और सिविल लाइन जाने वाले यात्रियों को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। जाम के कारण एंबुलेंस तक प्रभावित हुईं और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में घंटों का समय लग गया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर मार्ग खोलने तथा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक यातायात एपी सिंह ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण जाम न लगे इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है जाम की स्थिति से निदान के लिए यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। संबंधित विभाग से वार्ता कर जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के अपील की गई है।
विज्ञापन

पांच मिनट का सफर, आधे घंटे में हो रहा पूरा
जीआईसी और पुष्पराज चौराहे से मार्ग बंद होने के कारण इस प्रमुख रास्ते पर दिन भर लंबा जाम लगा रहा । जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, बैंक और दुकानों तक पहुंचने वाले लोग जाम में फंसकर परेशान रहे। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सबसे अधिक कठिनाई उठानी पड़ी, वहीं व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। रिकाबगंज निवासी रामनारायण ने बताया कि रोजाना का पांच मिनट का सफर अब आधे घंटे में पूरा हो रहा है। अस्पताल जा रही सीमा देवी ने कहा कि मरीज को लेकर जाम में फंसना ।
विज्ञापन
विज्ञापन





रेल यात्रियों को रही मुश्किल
जीआईसी से पुष्पराज चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग बंद होने से ओवरब्रिज से पोस्टमार्टम हाउस की ओर जाने वाले वैकल्पिक रास्ते पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया। रेलवे स्टेशन और सिविल लाइन की ओर जाने वाले यात्री भी इसी मार्ग से गुजरते रहे, जिससे पूरे दिन लंबा जाम लगा रहा और कई बार यातायात पूरी तरह थम गया। रेलवे स्टेशन जा रहे यात्री अजय कुमार ने बताया कि घर से पहले ही देर से निकले लगा कि घर से दूरी कम होने के कारण जल्दी पहुंच जाएंगे पर जाम ने दिक्कत बढ़ा दिया

11-जीआईसी ओवरब्रिज के निकट निर्माण कार्य के कारण वापस लौटते राहगीर।-संवाद

11-जीआईसी ओवरब्रिज के निकट निर्माण कार्य के कारण वापस लौटते राहगीर।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed