फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Ram flag will be decorated with the symbols of the Sun, Om and the Kovidar tree

Ayodhya News: सूर्य, ॐ व कोविदार वृक्ष के प्रतीकों से सुसज्जित होगा रामध्वज

Sun, 12 Oct 2025 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Oct 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
The Ram flag will be decorated with the symbols of the Sun, Om and the Kovidar tree
22- पत्रकारों से बात करते महंत गोविंद देव गिरि-
अयोध्या। राम मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज का आकार-प्रकार तय किया जा चुका है। यह ध्वज त्रेतायुग का अहसास कराएगा, क्योंकि ध्वज सूर्य, ॐ व कोविदार वृक्ष के प्रतीकों (चिह्न) से सुसज्जितहोगा। ये प्रतीक राम राज्य के ध्वज पर बने थे, ऐसा वाल्मीकि रामायण में वर्णित है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि 25 नवंबर को राम मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी व संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहेंगे। ध्वजारोहण राम मंदिर के अलावा, परकोटे के सभी छह मंदिरों (भगवान शिव, गणेश, सूर्य, हनुमान, माता भगवती व माता अन्नपूर्णा ) के शिखर पर भी होगा। इसके अलावा शेषावतार मंदिर के शिखर पर भी धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। यह ध्वजारोहण समारोह मंदिर निर्माण की पूर्णता का ऐलान भी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ध्वजारेाहण समारोह अयोध्या केंद्रित होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ही लोग इसमें शामिल होंगे, इससे बाहर के लोगों को नहीं बुलाया गया है। ध्वजारोहण समारोह का पूजन पांच दिवसीय होगा। इस दौरान राम मंदिर समेत सभी आठ मंदिरों में विशेष पूजन व हवन होता रहेगा, अन्य अनुष्ठान होंगे। उन्होंने बताया कि राम ध्वज की आकृति तय हो गई है। ध्वज 22 फीट लंबा होगा जबकि चौड़ाई 11 फीट होगी। केसरिया यानी भगवान रंग के ध्वज पर कोविदार वृक्ष, सूर्य का चिह्न और ॐ अंकित रहेगा। यह रामायणकालीन ध्वज की तरह ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed