फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Municipal Corporation will prepare for the function as per the guidelines of the Trust

Ayodhya News: ट्रस्ट की गाइड लाइन पर नगर निगम करेगा समारोह की तैयारी

Sun, 09 Nov 2025 08:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will prepare for the function as per the guidelines of the Trust
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की गाइड लाइन पर नगर निगम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 25 नवंबर को होने वाले राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह के लिए तैयारियां करेगा। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तर्ज पर ध्वजारोहण समारोह में आने वाले मेहमानों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


पीएम की मौजूदगी में होने वाले राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के साथ जिला प्रशासन और कई सरकारी विभाग इस कवायद में जुटे हुए हैं। ऐसे में ही नगर निगम ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ महापौर और नगर आयुक्त बैठक करेंगे। इसमें ट्रस्ट की अपेक्षाओं को समझा जाएगा। इसी के अनुरूप जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बारे में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनका मार्गदर्शन लिया जाएगा। इसके अनुसार नगर निगम ध्वजारोहण समारोह में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं के हर स्तर पर बेहतर इंतजाम करेगा। समारोह के मेहमानों को भी कोई असुविधा न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि ध्वजारोहण समारोह के दौरान जिन स्थानों पर ज्यादा भीड़ होने की संभावना है, वहां पर सफाई के साथ पेयजल और अन्य सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखवाने के साथ सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पेयजल के लिए वाटर कियाेस्क और पानी के टैंकर उपलब्ध रहेंगे। बड़ी संख्या में स्थायी जल प्याऊ भी क्रियाशील रहेंगे। सभी पार्किंगों में सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था करवाई जा रही है। उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अयोध्या धाम में सजावट कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed