{"_id":"68a5fecba4795c977f0dd289","slug":"the-mayor-solved-the-tax-and-drinking-water-problem-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-133860-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महापौर ने कराया कर और पेयजल समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महापौर ने कराया कर और पेयजल समस्या का समाधान
Wed, 20 Aug 2025 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या धाम स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उमा मिश्रा ने गृह कर एवं जलकर अधिक आने की शिकायत की। महापौर ने जोनल अधिकारी को पत्रावली तलब कर तत्काल प्रभाव से समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। मीरापुर वार्ड के निर्मोही बाजार में शौचालय की पाइपलाइन टूटने की शिकायत धनंजय मिश्रा ने दर्ज कराई। इस पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने जलकल विभाग की टीम मौके पर भेज कर पाइपलाइन को तुरंत सही करवाया।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के कैंप कार्यालय में कुल 16 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 12 का मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने योगराज संस्कृत श्रीराम महाविद्यालय रंग आश्रम के पास सोलर लाइट लगवाने का निर्देश दिया। आचार्य चंद्रप्रकाश पांडेय ने अपने आवास का कर अधिक आने की शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच के आदेश दिए। रामबख्श यादव ने बासुपुर सिरसा में रास्ते पर कीचड़ होने के कारण राबिस गिराने की मांग की। अन्य कई समस्याएं आईं, जिनके निस्तारण का निर्देश दिया गया। इस मौके पर नगर निगम के जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, पार्षद विनय जायसवाल, अंकित त्रिपाठी, भाजपा नेता डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, रमेश राना, कौशलेंद्र पांडेय, आदि मौजूद रहे।