फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The injured were sent away without medicolegal, DM expressed displeasure

Ayodhya News: बगैर मेडिकोलीगल भेज दिया घायल, डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 20 Aug 2025 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 20 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
The injured were sent away without medicolegal, DM expressed displeasure
अयोध्या। रौनाही क्षेत्र के देवई में हुए खूनी संघर्ष में घायल बृजनाथ तिवारी के मेडिकल परीक्षण में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। सीएचसी सोहावल ले जाने पर बगैर मेडिकोलीगल घायल को रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी बिना मेडिकल परीक्षण के टांके लगा दिए गए। परिजनों की शिकायत पर डीएम ने मामले में नाराजगी जताते हुए दोबारा मेडिकल परीक्षण व दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

देवई निवासी आशीर्वाद तिवारी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अगस्त को मारपीट में घायल होने के बाद उनके पिता को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल ले गई। वहां पर बिना मेडिकोलीगल के उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनके सिर में नौ टांके लगे, लेकिन मेडिकोलीगल नहीं हुआ।
विज्ञापन

अगले दिन आपत्ति जताने पर शाम 4:45 बजे चिकित्सक ने उनका मेडिकोलीगल किया। इस दौरान शरीर पर दो सामान्य चोटें बताईं और एक चोट की व्याख्या न करके सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। घायल की स्थिति अब भी नाजुक बनी है। बुधवार को सीटी स्कैन जांच के लिए उन्हें लखनऊ मेडिकल काॅलेज ले जाया गया है। उनका आरोप है कि विपक्षियों से मिलीभगत के कारण मेडिकल परीक्षण में स्वास्थ्य विभाग ने घोर लापरवाही की है। उन्होंने संबंधित डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका की जांच करने व दोबारा मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी एसीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश त्रिपाठी व डॉ. दीपक पांडेय शामिल हैं। दो दिन के भीतर आख्या मांगी गई है। मेडिकल बोर्ड से मेडिकोलीगल कराने के लिए जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed