फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The gang that stole a woman's purse on a bus did not get any relief.

Ayodhya News: बस में सवार महिला का पर्स चोरी करने वाले गिरोह को नहीं मिली राहत

Thu, 06 Nov 2025 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The gang that stole a woman's purse on a bus did not get any relief.
अयोध्या। सवारियों से घुल मिलकर उनका सामान चोरी करने वाले गिरोह को अदालत ने राहत देने से इन्कार कर दिया। महिला से लाखों रुपये कीमत की ज्वेलरी चुराने के आरोपी विवेक व आरती की जमानत अर्जी एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


न्यायाधीश रवि कुमार गुप्ता ने आरोपियों को अभ्यस्त अपराधी व चोरी के कई मामलों में संलिप्त होने की पुलिस रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश बृहस्पतिवार को पारित किया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार दीप माला द्विवेदी अपने मायके लुफ्ताबाद बीकापुर आई थी। 14 जून 2025 को वापस अपनी ससुराल रायबरेली जाने के लिए बीकापुर में बस पर बैठी। बस में सीट पर बगल में बैठी महिला उसका पर्स चोरी करते हुए रास्ते में कूड़ेभार से पहले उतर गई। लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दो दिन बाद थाना कोतवाली बीकापुर में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई।
विज्ञापन

मुकदमा की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर 19 जुलाई को खजुरहट चौराहे के पास से दो पुरुष व दो महिलाओं गिरफ्तारी की गई। इनके पास से चोरी के जेवरात व 57000 रुपये नगदी बरामद की गई। अमरोहा जनपद निवासी ताराचंद, नीतू, आरती व गाजियाबाद निवासी विवेक को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद चोरी के जेवरात की पहचान दीपमाला से कराई। इसके बाद चोरी के अपराध के साथ ही माल बरामद की धारा की बढ़ोतरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed