{"_id":"6ad3b69e614a826a300fecec","slug":"the-dm-inspected-the-polling-stations-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-161233-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: डीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: डीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
Sat, 17 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। इनमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रारूप छह के आवेदन भरवाए गए।
गोसाईगंज और बीकापुर के बूथों पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने केकेएडी इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और पारदर्शिता से कार्य करने के निर्देश दिए। रानी बाजार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सथरी में नए नाम जोड़ने के 10 और संशोधन के चार आवेदन मिले।
मिल्कीपुर के विद्यामंदिर इंटर कॉलेज बूथ पर तीन युवाओं ने आवेदन किया। अकवारा के दोनों बूथों पर 15 नए मतदाता पहुंचे। गोसाईगंज के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज और अंकारीपुर बूथों पर बीएलओ के निर्धारित समय से पहले चले जाने की शिकायत पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार विमल ने एसडीएम बीकापुर से की।
विज्ञापन
सोहावल में 1606 फॉर्म छह भरे गए और मृतकों के 182 नाम हटाए गए। रुदौली तहसील में 413 बीएलओ और 39 सुपरवाइजर तैनात रहे। यहां रामबाड़ी बूथ पर 30 सहित तहसील क्षेत्र में करीब दो हजार युवाओं ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया।