फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The district school-level competition could not be held due to a lack of gymnasts

Ayodhya News: जिमनास्टिक खिलाड़ियों के अभाव में नहीं हो सकी जिला विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता

Sun, 19 Jul 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Jul 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
The district school-level competition could not be held due to a lack of gymnasts
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित जिला विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के तहत आयोजित होने वाली जिला विद्यालय स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता खिलाड़ियों के अभाव में आयोजित नहीं हो सकी। प्रतियोगिता का आयोजन संत विकास इंटर कॉलेज में किया जाना था, लेकिन किसी भी विद्यालय से प्रतिभागियों के नामांकन न आने के कारण प्रतियोगिता निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार जनपद में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु वर्गों में प्रस्तावित था। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करना था, लेकिन निर्धारित समय तक किसी भी विद्यालय से जिमनास्टिक खिलाड़ी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

विद्यालय क्रीड़ा समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली किसी भी टीम ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। टीमों के अभाव में प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जा सकी। उन्होंने कहा कि जिमनास्टिक खेल में विगत कई वर्षों से जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता नहीं हो रही है, क्योंकि जनपद में जिमनास्टिक खेल की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा निदेशक की ओर से निर्गत खेल कार्यक्रम के क्रम में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है तथा मंडल स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी 34 खेलों की सूची के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम निर्गत किए गए हैं। जनपद में प्रचलित खेलों में टीमों की उपलब्धता के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed