फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The discrepancy in the examination schedule of the first semester was removed

Ayodhya News: पहले सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम की विसंगति को किया दूर

Sun, 04 Jan 2026 08:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
The discrepancy in the examination schedule of the first semester was removed
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवासीय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के लिए जारी किए गए स्नातक पहले सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम की विसंगति को दूर कर दिया है। इसके तहत बीए प्रथम सेमेस्टर की उर्दू और अर्थशास्त्र परीक्षा की तिथि बदल दी गई है। इस निर्णय के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह की ओर से 24 दिसंबर को आवासीय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सत्र 2025-26 के एनईपी पाठ्यक्रम के स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। इसमें बड़ी विसंगति हो गई थी। इस परीक्षा कार्यक्रम के तहत बीए प्रथम सेमेस्टर के उर्दू और अंग्रेजी विषय की परीक्षा आठ जनवरी को एक ही दिन और एक ही पाली में सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक होनी थी। इसी तरह बीए प्रथम सेमेस्टर की ही भूगोल और अर्थशास्त्र की परीक्षा 27 जनवरी को एक ही दिन और एक ही पाली में सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक होनी थी।
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने उर्दू और अंग्रेजी व भूगोल और अर्थशास्त्र दोनों विषय ले रखे हैं। ऐसे में इन दोनों विषयों की परीक्षा एक ही दिन और एक ही पाली में होने के चलते उन्हें एक विषय की परीक्षा छोड़नी पड़ती। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद इन विषयों को लेने वाले विद्यार्थियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्हें एक विषय की परीक्षा छूटने का भय सताने लगा। इस बीच अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी ने परीक्षा नियंत्रक का ध्यान इस विसंगति की ओर दिलाया और इसमें सुधार किए जाने की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पहले सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने के चार दिन पहले परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने नई अधिसूचना जारी करते हुए परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीए प्रथम सेमेस्टर की उर्दू विषय की परीक्षा अब 30 जनवरी को सुबह 8.30 से 10.30 की पाली में होगी। इसी तरह अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 31 जनवरी को सुबह 8.30 से 10.30 बजे की पाली में होगी।


इस बारे में परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में प्राप्त आपत्तियों को देखते हुए दो विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। अन्य विषयों की परीक्षाएं पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। इस निर्णय की सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य और विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के विभागाध्यक्ष, समन्वयक, निदेशक, परीक्षा केंद्राध्यक्षों व नोडल केंद्राध्यक्षों को जानकारी दे दी गई है। इनकी ओर से संबंधित छात्र-छात्राओं को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed