फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The convenience and safety of devotees are the top priority

Ayodhya News: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Sat, 10 Oct 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 10 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The convenience and safety of devotees are the top priority
26-  कामाख्या धाम स्थित मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी- संगठन - फोटो : आंधी एवं बरसात में गिरी समर की कोठरी

विज्ञापन
अयोध्या। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ रीछ घाट एवं कामाख्या धाम स्थित मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई सहित सभी जरूरी सुविधाएं समय से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को विसर्जन स्थलों तक पहुंचने और वापस लौटने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध, स्वच्छता और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कामाख्या धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सतर्क निगरानी और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रुदौली विनोद गुप्ता, क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार, प्रतिमा विर्सजन स्थल सरयू नदी के ढेमवा घाट का शनिवार की देर शाम एसपी ग्रामीण राधेश्याम राय और जॉइंट मजिस्ट्रेट सोहावल आदित्य विक्रम अग्रवाल, सीओ सदर प्रतीक कुमार तथा रौनाही एसएचओ रतन कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया।


2700 स्थानों पर दुर्गा पूजा, 200 रामलीलाएं
केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने बताया कि जनपद में लगभग 2700 स्थानों पर मां भगवती की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। जिले में 200 स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जाएगा, जबकि महानगर में 10 स्थानों पर रामलीला होगी। समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि उत्सव में मुख्य बाधा चौक घंटाघर से नाका हनुमानगढ़ी तक खुदी सड़क है, जिसे चलने लायक बनाने का अनुरोध प्रशासन से किया गया है। उन्होंने वर्ष 2013 की भांति सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। विसर्जन स्थल निर्मली कुंड पर बड़ा घाट बनेगा और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने समितियों से डीजे धीमी आवाज में बजाने का आग्रह किया। इस दौरान केशव बिगुलर, अरुण अग्रवाल, बजरंगी साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed