फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The construction of 20 galleries will be completed by July

Ayodhya News: जुलाई तक पूरा हो जाएगा 20 गैलरियों का निर्माण

Sun, 12 Apr 2026 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
The construction of 20 galleries will be completed by July
रामकथा संग्रहालय का निरीक्षण करते नृपेंद्र मिश्र।
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में बन रही 20 गैलरियों की तकनीक और पटकथा को अंतिम रूप दे दिया गया है। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इंजीनियरों ने बताया कि जुलाई तक सभी गैलरियों के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद संग्रहालय को श्रद्धालुओं के लिए खोलने पर निर्णय होगा।
विज्ञापन

निर्माण समिति की बैठक रविवार को अंतिम दिन सर्किट हाउस में हुई। नृपेंद्र मिश्र ने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिया गया कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त गैलरियों का लाभ मिल सके। बैठक में गैलरियों के संचालन के लिए मैन पावर की जरूरत पर चर्चा की जाएगी। जब सभी गैलरियां शुरू हो जाएंगी तो विशेषज्ञ लोगों की जरूरत पड़ेगी। बताया गया कि फिलहाल अभी तीन (मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक और आईटी) इंजीनियरों का चयन कर लिया गया है। ये अलग-अलग व्यवस्थाएं देखेंगे।
विज्ञापन

बताया गया कि गैलरियों में भगवान राम के जीवन प्रसंग, भारतीय संस्कृति, परंपरा, मंदिर आंदोलन की जानकारी, अयोध्या के गौरवशाली इतिहास को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी भी प्राप्त होगी। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। समीक्षा के दौरान निर्माण समिति के सदस्य अनूप मित्तल, संग्रहालय के निदेशक डॉक्टर संजीव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed